Ayushman Bharat Yojana: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो गरीबी के कारण अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में हर साल ठीक इलाज न मिल पाने के कारण लाखों लोगों की जान चली जाती है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साल 2018 में लॉन्च किया गया था। इस योजना का उद्देश्य देश के गरीब परिवारों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्त कराना और बीमारी के कारण होने वाले मृत्यु दर के आंकड़ों को कम करना है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को एक आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वह अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर सकते हैं।