फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: कश्मीर घूमने का शानदार मौका, IRCTC लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

Fri, 17 Feb 2023 04:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Kashmir Tour Package Check Price And All Other Tour Details Here: अगर आप कश्मीर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। कश्मीर की खूबसूरती हर साल दुनिया भर से लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। जम्मू, श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और कटरा में आपको कई खूबसूरत स्थान देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां के सुंदर हिल स्टेशन भी दुनिया भर के लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। ऐसे में अगर आप भी कश्मीर घूमना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस कश्मीर पैकेज में आपको कई तरह की विशेष सुविधाएं मिल रही हैं। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 7 रातों और 8 दिनों का है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock
इस पैकेज की शुरुआत 22 फरवरी को दिल्ली से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको जम्मू, कटरा, श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम की खूबसूरत जगहों पर घूमने को मिल रहा है। 

GST: आपने जो सामान खरीदा है उसका GST बिल नकली तो नहीं? ऐसे करें उसकी वास्तविकता का पता
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। पैकेज के अंतर्गत आपको कैब और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

4 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस पैकेज के तहत आपको एसी कमरे वाले होटल मिल रहे हैं। इसके अलावा अन्य जगहों पर घुमाने के लिए नॉन एसी वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको सिंगल बुकिंग पर 45,345 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 26,865 रुपये देना होगा। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 21,865 रुपये का भुगतान करना है।

Business Ideas: कम लागत में शुरू करें यह बिजनेस, कुछ सालों में हो सकते हैं मालामाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें