फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए हिमाचल प्रदेश में ये खूबसूरत जगहें, जानिए कितना है किराया

Thu, 27 Mar 2025 04:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिमाचल प्रदेश प्रकृति का लुत्फ उठाने वाले पर्यटकों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा हिमाचल प्रदेश अपनी संस्कृति, लोक नृत्य, खानपान आदि चीजों के लिए भी काफी जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package For Himachal Pradesh - फोटो : Instagram
अगर आप देश में किसी खूबसूरत जगह पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपको हिमाचल प्रदेश में घुमाया जाएगा। यहां की हरी भरी घाटियां, शांत वातावरण और बर्फ से ढके पहाड़ हर किसी का मन मोह लें। इसके अलावा यहां आपको कई खूबसूरत झीलें और लोकप्रिय मंदिर भी देखने को मिलेंगे। हिमाचल प्रदेश प्रकृति का लुत्फ उठाने वाले पर्यटकों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा हिमाचल प्रदेश अपनी संस्कृति, लोक नृत्य, खानपान आदि चीजों के लिए भी काफी जाना जाता है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस हिमाचल प्रदेश घूमने वाले टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package For Himachal Pradesh - फोटो : Instagram
आईआरसीटीसी के हिमाचल प्रदेश टूर पैकेज में आपको कई तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। इस टूर पैकेज का नाम EVERGREEN HIMACHAL-CONFIRMED TICKET है। इस टूर पैकेज के तहत आपको अंबाला, डलहौजी और मैक्लोडगंज में घुमाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package For Himachal Pradesh - फोटो : Instagram
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 7 रातों और 8 दिनों का है। आईआरसीटीसी के हिमाचल प्रदेश टूर पैकेज की शुरुआत 1 अप्रैल, 2025 को कोलकाता से हो रही है। इस टूर का पैकेज कोड EHR127 है।

Lakhpati Didi Yojana: लखपति दीदी योजना में करने जा रही हैं आवेदन? जान लीजिए किन-किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

4 of 5
IRCTC Tour Package For Himachal Pradesh - फोटो : Instagram
टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package For Himachal Pradesh - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज है। इसमें आपकी यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी। पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। वहीं अगर आप किराया और टूर से जुड़ी अधिक जानकारी जानना चाहते हैं तो इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=EHR127 पर विजिट कर सकते हैं।

AC Tips And Tricks: एसी के फिल्टर को भूलकर भी न करें इस तरह साफ, वरना लग सकती है मोटी चपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें