फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: स्टैचू ऑफ यूनिटी दिखाने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, जानिए कितना आएगा खर्चा

Thu, 04 Aug 2022 04:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package: अगर आप गुजरात घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। गुजरात में आपको कई खूबसूरत जगह देखने को मिलेंगी। इस राज्य की 1600 किलोमीटर की लंबी सीमा रेखा समुद्रों के साथ लगती है। इसके अलावा गुजरात की गिनती देश के पांचवें सबसे बड़े राज्य में की जाती है। यहां आपको सोमनाथ मंदिर, द्वारका और स्टैचू ऑफ यूनिटी जैसी कई खूबसूरत जगह देखने को मिलेंगी।

ऐसे में आपको गुजरात घूमने के इस मौके को मिस नहीं करना चाहिए। देश में कई लोग गुजरात की इन खूबसूरत जगहों पर घूमने के लिए आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। आईआरसीटीसी के गुजरात टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SHRINES OF GUJARAT WITH STATUE OF UNITY EX BHUBANESWAR है। इस पैकेज के तहत आपको कुल 7 रातों और 8 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का ये एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको एयरप्लेन के जरिए यात्रा करने का मौका मिल रहा है। यात्रा की शुरुआत भुवनेश्वर एयरपोर्ट से होगी।

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपको अहमदाबाद, सोमनाथ, द्वारका और निष्कलंक महादेव मंदिर और स्टैचू ऑफ यूनिटी घूमने को मिलेगा। इस पैकेज के तहत यात्रा की शुरुआत 26 अगस्त, 2022 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको 40,685 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 31,590 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 30,775 रुपये रुपये खर्च करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें