क्रिसमस के मौके पर आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए एक शानदार अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज तहत लोग किफायती कीमत पर दुबई की शानदार सैर का आनंद ले सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम क्रिसमस स्पेशल डैजलिंग दुबई एक्स चंडीगढ़ है। ये टूर पैकेज कुल 6 रातों और 7 दिनों का है। इस टूर पैकेज में आपको फ्लाइट, होटल, भोजन, बस ट्रैवल और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी कई सुविधाएं मिल रही हैं। इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 दिसंबर 2025 को चंडीगढ़ से होगी।
इस पैकेज को खासतौर क्रिसमस की छुट्टियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस टूर पैकेज में आपको दुबई के लोकप्रिय स्थानों पर घुमाया जाएगा। क्रिसमस मनाने के लिए अगर आप किसी खूबसूरत देश में घूमने की योजना बना रहे थे, तो इस पैकेज को आपको मिस नहीं करना चाहिए।