फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन सरकार जारी कर सकती है 22वीं किस्त, लाभ पाने के लिए करा लें ये जरूरी कार्य

Sun, 14 Dec 2025 10:33 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार अगले साल जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेगी। बिना रुकावट इस योजना का लाभ पाने के लिए आपको कुछ कार्य स्कीम में करा लेने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना 22वीं किस्त - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए चलाई जा रही एक अहम योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। करोड़ों किसान 21वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद इस योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत सरकार फरवरी महीने में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकती है।

हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है। वहीं पिछली किस्तों के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार भी राशि फरवरी महीने में जारी की जा सकती है। ऐसे में किसानों के लिए यह जरूरी है कि वे समय रहते कुछ जरूरी कार्य योजना में पूरा करा लें, नहीं तो उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। अगर ई-केवाईसी अधूरी है, बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या आवेदन के समय कोई गलत जानकारी दर्ज की थी, तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना 22वीं किस्त - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान योजना का बिना रुकावट लाभ पाने के लिए सबसे जरूरी शर्त है स्कीम में ई-केवाईसी का कराना। वे किसान जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनकी अगली किस्त रोकी जा सकती है। किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी यह प्रक्रिया करा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना 22वीं किस्त - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा किसानों का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना अनिवार्य है। कई मामलों में देखा गया है कि आधार-बैंक लिंक न होने के कारण किसानों को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है। किसान अपने बैंक जाकर यह पता कर सकते हैं कि उनका खाता आधार से सही तरीके से जुड़ा हुआ है या उसमें डीबीटी (Direct Benefit Transfer) ऑन है या नहीं।

4 of 5
पीएम किसान योजना 22वीं किस्त - फोटो : AdobeStock
स्कीम में आवेदन करते समय दर्ज की गई गलत जानकारी भी किस्त के अटकने का बड़ा कारण बन सकती है। नाम की स्पेलिंग, आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या भूमि रिकॉर्ड में किसी भी तरह की गलती होने पर आपको 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इस कारण आपको इस गलती को भी ठीक करा लेना चाहिए।

Year Ender 2025: पीएम किसान योजना का सीधे किसानों को लाभ, इस साल मिली 19, 20 और 21वीं किस्त की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना 22वीं किस्त - फोटो : AdobeStock
किसान अपनी किस्त की स्थिति भी आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके Beneficiary Status सेक्शन में आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। यहां से उनको स्टेटस के बारे में पता चल जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें