फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी, जानें किराया

Tue, 29 Apr 2025 08:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही खास टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत आपको अयोध्या, प्रयागराज, वाराणासी, गया, सारनाथ के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
अयोध्या, प्रयागराज और वाराणासी के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी - फोटो : AdobeStock
अगर आप इस गर्मी के सीजन में धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही खास टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत आपको अयोध्या, प्रयागराज, वाराणासी, गया, सारनाथ के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। हिंदू पौराणिक धर्म ग्रंथों में इन जगहों पर स्थिति तीर्थस्थलों का एक विशेष महत्व बताया गया है। यहां आस्था, इतिहास और संस्कृति का संगम होता है। अयोध्या का राम मंदिर, प्रयागराज में तीन पवित्र नदियों का संगम और काशी के घाटों पर बहती गंगा नदी ये तीनों जगहें धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। अगर आप सनातन संस्कृति को निकट से जानना चाहते हैं तो आपको आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के अंतर्गत इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
अयोध्या, प्रयागराज और वाराणासी के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस  टूर पैकेज में आपकी यात्रा व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से कराई जाएगी। इसके अलावा सफर करते समय आपके लिए सभी तरह की पर्याप्त व्यवस्था भी की जाएगी। इस टूर पैकेज का नाम HOLY AYODHYA WITH GAYA, KASHI AND PRAYAGRAJ EX BENGALURU है। 
विज्ञापन

3 of 5
अयोध्या, प्रयागराज और वाराणासी के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी - फोटो : AdobeStock
इस टूर का पैकेज कोड SBA23 है। पैकेज में दी गई जानकारी के मुताबिक आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 5 मई, 2025 को बैंगलुरु से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। 

4 of 5
अयोध्या, प्रयागराज और वाराणासी के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी - फोटो : AdobeStock
इसमें आपको अयोध्या, गया, प्रयागराज, सारनाथ और वाराणसी घुमाया जाएगा। पैकेज में आपको घुमाने लिए बस का इंतजाम भी किया गया है। इसके अलावा खाने-पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी टूर पैकेज में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अयोध्या, प्रयागराज और वाराणासी के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 50,900 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 38,500 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 37,500 रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें