Rules Changing in May 2025: मई महीने की शुरुआत होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। हर नया महीना नए बदलावों को लेकर आता है। एक नागरिक होने के नाते हर महीने बदलने वाले इन नियमों के बारे में आपको पता होना जरूरी है। अगर आपको 1 मई से बदले जा रहे इन नियमों के बारे में पता नहीं है तो आपको कई तरह क दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 1 मई से जिन नियमों में बदलाव होना जा रहा है उनका सीधा असर आपके बैंक अकाउंट, एटीएम ट्रांजैक्शन, रसोई गैस की कीमतों पर देखने को मिलेगा। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 1 मई से बदलने जा रहे हैं।