फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: खूबसूरत अंडमान द्वीप समूह पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लेकर आया शानदार टूर पैकेज, इतना है किराया

Mon, 19 Feb 2024 01:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Andaman Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package: अगर आप मार्च के महीने में किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको अंडमान द्वीपसमूह पर घूमने का मौका मिल रहा है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वभर में जाना जाता है। यहां के सुंदर बीच किसी का भी मन मोह लें। अगर आप किसी ऐसी जगह पर घूमना चाहते हैं, जहां आपको प्राकृतिक सुंदरता और रोमांच का अनुभव मिले। ऐसे में आपको अंडमान द्वीपसमूह पर जरूर जाना चाहिए। इसके अलावा यहां के सुंदर समुद्र तट अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यही चीजें दुनियाभर से पर्यटकों को यहां पर आकर्षित करती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के अंडमान टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Andaman Tour Package - फोटो : Istock
आज हम आपको जिस आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। उसका नाम WONDROUS ANDAMAN है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Andaman Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 5 मार्च, 2024 को मुंबई से हो रही है। इस टूर पैकेज के तहत आपको Havelock / Neil / Port Blair घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड WMA45 है।

4 of 5
IRCTC Andaman Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको कई तरह की शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Andaman Tour Package - फोटो : Istock
अगर आप अकेले यात्रा करने की सोच रहे हैं। ऐसे में आपको 76,600 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 59,900 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 59,500 रुपये है। इस टूर से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=WMA45 पर विजिट कर सकते हैं।  

LIC Scheme: बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए जुटाना चाहते हैं पैसे, तो एलआईसी की इस शानदार स्कीम में करें निवेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें