फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: बिना कंफर्म ट्रेन टिकट भी कर सकते हैं रेल से यात्रा, जान लेंगे ये नियम तो नहीं होगी दिक्कत

Thu, 09 Feb 2023 02:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बिना कंफर्म ट्रेन टिकट भी कर सकते हैं रेल यात्रा - फोटो : iStock
Railways Rules: जब भी बात लंबे सफर और सुगम यात्रा की होती है, तो लगभग हर भारतीय के मन में भारतीय ट्रेन से यात्रा करने की इच्छा होती है। हर दिन ट्रेन एक बड़ी संख्या में लोगों को उनके गंतव्य तक छोड़ती है। यही नहीं, ट्रेन में मिलने वाली सुविधाएं, जैसे- आरामदायक सीट, खाने-पीने की व्यवस्था और शौचालय की सुविधा भी लोगों को खूब पसंद आती है। इसलिए आपको जब भी ट्रेन से यात्रा करनी हो, तो आपको ट्रेन टिकट बुक करवाना पड़ता है। पर कई मौके ऐसे भी आते हैं, जब किसी यात्री को अचानक यात्रा करनी पड़ती है पर उसके पास कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं होता है, जिसके कारण वो यात्रा नहीं कर पाता है। पर शायद आप रेलवे के एक ऐसे नियम के बारे में नहीं जानते होंगे, जिसके मुताबिक यात्री बिना रिजर्वेशन टिकट के भी यात्रा कर सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बिना कंफर्म ट्रेन टिकट भी कर सकते हैं रेल यात्रा - फोटो : istock
बिना कंफर्म ट्रेन टिकट यात्रा, कैसे?
  • वैसे तो लोग पहले से अपना ट्रेन टिकट बुक करवा लेते हैं, क्योंकि ट्रेन में यात्रा के समय टिकट मिलना बेहद मुश्किल नजर आता है। पर अगर किसी को बहुत जरूरी काम के लिए यात्रा करनी पड़ रही है और उसके पास कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं है, तो ऐसी स्थिति में रेलवे के नियम के मुताबिक वो व्यक्ति प्लेटफॉर्म टिकट की मदद से अपनी यात्रा कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
बिना कंफर्म ट्रेन टिकट भी कर सकते हैं रेल यात्रा - फोटो : iStock
ये है पूरा प्रोसेस:-

स्टेप 1
  • दरअसल, आपको प्लेटफॉर्म टिकट खरीदना है, और इसे लेकर ट्रेन में चढ़ जाना है
  • इसके बाद आपको ट्रेन में मौजूद टीटीई से मिलना है और उन्हें अपने जाने का कारण और सफर की पूरी जानकारी देनी है

4 of 5
बिना कंफर्म ट्रेन टिकट भी कर सकते हैं रेल यात्रा - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर टीटीई आपको वहां तक का ट्रेन टिकट देता है, जहां तक आपको यात्रा करनी होती है
  • बस आपको 250 रुपये की पेनल्टी के साथ पूरा किराया देना होता है
  • इसके बाद आप रिजर्वेशन सीट की अनुपस्थिति में भी यात्रा कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिना कंफर्म ट्रेन टिकट भी कर सकते हैं रेल यात्रा - फोटो : istock
  • इसके अलावा अगर ट्रेन में कोई सीट खाली होती है, तो टीटीई आपको वो दे देता है ताकि आप यात्रा आराम से कर पाएं। इसके अलावा आप खुद भी टीटीई से सीट के लिए पूछ सकते हैं, क्योंकि कई बार ट्रेन में कई सीट खाली होती हैं और इसकी जानकारी सिर्फ टीटीई के पास ही होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें