IRCTC Sri Lanka Ramayana Yatra Tour Package 2025: आईआरसीटीसी समय-समय पर कई टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। अगर आप श्रीलंका में रामायण काल से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। यह पैकेज उन लोगों के लिए बेहद खास साबित हो सकता है, जो रामायण से जुडे़ स्थलों पर घूमने जाना चाहते हैं।
इस पैकेज में आपको श्रीलंका की प्राकृतिक खूबसूरती का करीबी से अनुभव करने का भी मौका मिलेगा। इन सब के अलावा श्रीलंका की संस्कृति और खानपान भी लोगों को खूब पसंद आती है। यही सब चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को श्रीलंका की ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।