फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airtel: डाटा लिमिट ओवर होने का झंझट खत्म, इस प्लान में मिल रहा अनलिमिटेड 5G इंटरनेट के साथ ढेरों बेनिफिट

Mon, 06 Oct 2025 06:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Airtel 28 Days Recharge Plan: एयरटेल का यह प्लान उन लोगों के लिए खास है जो हाई स्पीड इंटरनेट का लुत्फ उठाना चाहते हैं। एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान देश में काफी लोकप्रिय भी है। कई यूजर्स अपने स्मार्टफोन में इस प्लान को रिचार्ज कराना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
एयरटेल रिचार्ज प्लान - फोटो : FREEPIK
एयरटेल का नाम देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनियों में आता है। एयरटेल अपने ग्राहकों की विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए और उन्हें बेहतरीन ऑफर प्रदान करने के लिए समय समय पर कई रिचार्ज प्लान्स लॉन्च करता रहता है। अगर आप एयरटेल के किसी ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको महीने भर की वैलिडिटी के साथ साथ अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कॉलिंग और SMS की सुविधा मिले तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको एयरटेल के एक खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। एयरटेल का यह प्लान उन लोगों के लिए खास है जो हाई स्पीड इंटरनेट का लुत्फ उठाना चाहते हैं। एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान देश में काफी लोकप्रिय भी है। कई यूजर्स अपने स्मार्टफोन में इस प्लान को रिचार्ज कराना पसंद करते हैं। 

Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन सोना खरीदने से पहले जरूर जान लें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड में क्या होता है अंतर?
विज्ञापन

2 of 5
एयरटेल रिचार्ज प्लान - फोटो : FREEPIK
इस रिचार्ज प्लान की कीमत 349 रुपये है। इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद आपको कुल 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यही नहीं इस प्लान में आपको अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। 

Aadhaar: अब मुफ्त में करा सकेंगे बच्चों का आधार कार्ड अपडेट, जानिए कब तक लागू रहेगी यह सुविधा
विज्ञापन

3 of 5
एयरटेल रिचार्ज प्लान - फोटो : FREEPIK
इस प्लान में आपको मैसेजिंग के लिए रोजाना 100 SMS भी मिल रहे हैं। अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है और आपके क्षेत्र में एयरटेल की 5G इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध हैं तो आप इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का लुत्फ उठा सकते हैं। 

WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस

4 of 5
एयरटेल रिचार्ज प्लान - फोटो : FREEPIK
वहीं अगर आपके पास 4G स्मार्टफोन है तो इस स्थिति में आपको प्लान के अंतर्गत रोजाना 1.5 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। अगर आपकी डेली डाटा लिमिट ओवर हो जाती है तो इस स्थिति में आप एयरटेल के डाटा एड ऑन प्लान्स को रिचार्ज करा सकते हैं। 

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एयरटेल रिचार्ज प्लान - फोटो : FREEPIK
इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम का 28 दिनों का एक्सेस भी मिलता है। इसके अलावा इसमें आपको कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। एयरटेल के इस एक प्लान में आपकी कई जरूरतें पूरी हो जाती हैं। 

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें