फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: श्रीलंका में रामायण से जुड़े इन प्रमुख स्थानों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, जानिए किराया

Tue, 03 Dec 2024 05:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको श्रीलंका में रामायण से जुड़े प्रमुख तीर्थ स्थलों पर घूमने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Sri Lanka Ramayana Tour Package 2024 - फोटो : AdobeStock
IRCTC Sri Lanka Ramayana Tour Package 2024: अगर आप किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको श्रीलंका में रामायण से जुड़े प्रमुख तीर्थ स्थलों पर घूमने का मौका मिल रहा है। हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण धर्म ग्रंथों में से एक रामायण में लंका का जिक्र मिलता है। यहीं पर भगवान राम ने रावण का वध किया था।

श्रीलंका में रामायण से जुड़े कई प्रमुख तीर्थ स्थल हैं। हर साल बड़ी संख्या में लोग श्रीलंका में इन स्थानों को देखने के लिए आते हैं। यही नहीं श्रीलंका की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में भी की जाती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत बीच बड़ी संख्या में देश दुनियाभर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Sri Lanka Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज का नाम SRI LANKA RAMAYANA YATRA WITH SHANKARI DEVI SHAKTHI PEETH EX HYDERABAD है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

Bike Tips: ठंड में बाइक का स्टार्ट न होना बड़ी समस्या, इन टिप्स को आजमाने से दौड़ पड़ेगी बाइक
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Sri Lanka Tour Package - फोटो : AdobeStock
इसका पैकेज कोड SHO10 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 10 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद से हो रही है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कोलंबो / दंबुला / कैंडी / नुवारा एलिया घुमाया जाएगा। 

Winter 2024: सर्दियों में गीजर और हीटर चलाने के बाद आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो करें ये काम

4 of 5
IRCTC Sri Lanka Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी। इसके अलावा यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। 

Aadhaar: आधार सेवा केंद्र पर आधार अपडेट करने के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो यहां करें शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Sri Lanka Tour Package - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 83,170 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 68,420 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 67,480 रुपये है। 

Car Tips: सर्दियों के सीजन में चला रहे हैं कार तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें