Honeymoon holiday packages 2025: देशभर में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। शादी के बाद अपने नए जीवन की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए कई कपल्स किसी खूबसूरत जगह पर घूमने की प्लानिंग बनाते हैं। अगर आप भी शादी के बाद किसी खूबसूरत जगह पर अपना हनीमून मनाने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है।
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सिंगापुर और मलेशिया में घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज के तहत आपकी यात्रा काफी सुविधाजनक ढंग से कराई जाएगी आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। दुनियाभर में सिंगापुर और मलेशिया अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं।