फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 21वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

Sat, 15 Nov 2025 06:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 21st Installment News: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना देश में काफी लोकप्रिय स्कीम है। करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ ले रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
PM Kisan 21st Installment Date: हमारे देश की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। देश में करोड़ों लोगों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि है। हालांकि, आज के समय भी देश में किसानों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पैसों की तंगी के चलते किसान अपनी उपज भी ठीक ढंग से तैयार नहीं कर पाते हैं।

किसानों की इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार कई शानदार योजानाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना देश में काफी लोकप्रिय स्कीम है। करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ ले रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल पात्र किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों के माध्यम से भेजी जाती है। अब तक इस योजना के अंतर्गत सरकाल कुल 21 किस्तें जारी कर चुकी है। हालांकि, 21वीं किस्त पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के किसानों के खाते में भेजी गई थी। 

PM Kisan 21st Installment: खत्म हुआ 21वीं किस्त का इंतजार, इस तारीख को किसानों के खाते में आएगी 21वीं किस्त
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
वहीं बाकी किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार 21वीं किस्त खाते में कब तक भेज सकती है? पीएम किसान पोर्टल पर 21वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख का एलान कर दिया गया है। सरकार 19 नवंबर को 21वीं किस्त जारी करेगी। 

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
इस दौरान देश के करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये की धनराशि को ट्रांसफर किया जाएगा। वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें इस बार 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
वे किसान जिन्होंने अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है, उनके खाते में 21वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानाकरी दर्ज की थी उनको भी अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय अगर की ये गलतियां, तो जाना पड़ सकता है जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें