IRCTC Sikkim Tour Package 2024: अगर आप किसी सुंदर जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत सिक्किम घूमने का मौका मिल रहा है।
सिक्किम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण देश दुनिया में काफी लोकप्रिय है। इसकी तुलना साइप्रस से की जाती है। यहां आपको सुंदर झरने, मनमोहक झीलें और ऊंची-ऊंची पर्वत की चोटियां देखने को मिलेंगी। यहां ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं, जहां आपको आश्चर्यजनक परिदृश्य देखने को मिलेंगे। ऐसे में सिक्किम आपके लिए एक अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के सिक्किम टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -