फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? वरना जल्द खराब हो सकता है आपका एसी

Mon, 05 Aug 2024 05:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इन गलतियों के कारण एसी खराब हो सकता है। - फोटो : Amar Ujala
AC Using Tips in Hindi: गर्मी का मौसम आते ही लोग एसी चलाने लगते हैं क्योंकि पहले के वर्षों के मुकाबले अब जैसी गर्मी पड़ रही है, वो काफी दिक्कत देने वाली है। भले ही अब मानसून आ गया हो, लेकिन अब भी उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए एसी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। आजकल बाजार में कई तरह के एसी मौजूद हैं जो बिजली का बिल बचाने से लेकर लंबे समय तक चलने का दावा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ गलतियां हैं जिनके कारण हमारा एसी जल्दी खराब हो सकता है? इसलिए समय रहते इनके बारे में जानकर इन्हें नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं जिनके कारण आपका एसी जल्दी खराब हो सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
इन गलतियों के कारण एसी खराब हो सकता है। - फोटो : istock
न करें ये गलतियां:-

नंबर 1
  • आप एसी चलाते हैं और इस दौरान अगर आपके एसी से पानी निकलता है तो इस बात को नजरअंदाज न करें। दरअसल, लोग सोचते हैं कि मौसम में नमी के कारण एसी से पानी निकल रहा है, लेकिन ऐसा नहीं बल्कि एसी में लीक भी हो सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति में इसे चेक करवाएं, वरना एसी जल्दी खराब हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
इन गलतियों के कारण एसी खराब हो सकता है। - फोटो : istock
नंबर 2
  • एसी चलाते समय अगर आपके एसी की कूलिंग धीरे-धीरे कम हो जाती है तो इस बात को नजरअंदाज करने की गलती न करें, क्योंकि ये संकेत हो सकता है कि आपके एसी की गैस लीक हो रही हो। ऐसी स्थिति में इसे टेक्नीशियन को दिखाएं, वरना एसी खराब हो सकता है।

4 of 5
इन गलतियों के कारण एसी खराब हो सकता है। - फोटो : istock
नंबर 3
  • अगर आप चाहते हैं कि आपका एसी लंबे समय तक चले तो आपको इसकी तय समय पर सर्विस जरूर करवानी चाहिए। जैसे- गर्मी में जब आप यानी फरवरी-मार्च में एसी चलाने से पहले इसकी सर्विस जरूर करवाएं, ताकि एसी लंबे समय तक चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन गलतियों के कारण एसी खराब हो सकता है। - फोटो : istock
नंबर 4
  • आप जब एसी चलाते हैं और अगर इस दौरान आपका एसी कूलिंग करने में ज्यादा समय लेता है, तो इसे चलाने से पहले टेक्नीशियन को दिखाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि हो सकता है कि आपके एसी की कूलिंग कॉइल खराब हो गई हो और आप ऐसे में एसी को जबरदस्ती चलाते हैं तो इससे कंप्रेसर भी खराब हो सकता है। इसलिए ये गलती करने से बचें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें