फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में आईआरसीटीसी करा रहा खूबसूरत सिक्किम की सैर

Thu, 19 Oct 2023 03:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package 2023 - फोटो : Istock
IRCTC Sikkim Tour Package 2023: अगर आप भारत में किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको सिक्किम में घूमने का मौका मिल रहा है। अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक सुंदरता के कारण सिक्किम हमेशा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। प्राकृतिक सुंदरता के अलावा सिक्किम के खूबसूरत बागान यहां की सुंदरता में चार-चांद लगा देते हैं। पर्यटन की दृष्टि से सिक्किम काफी रोमांचकारी जगह है। ऐसे में सिक्किम आपके घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम सिक्किम सिल्वर है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package 2023 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के सिक्किम सिल्वर टूर पैकेज में आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक सफर करने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज की शुरुआत 24 अक्टूबर 2023 को बागडोगरा/न्यू जलपाईगुड़ी से हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package 2023 - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको दार्जिलिंग, गंगटोक और कालिम्पोंग में घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड EHH121 है। इस पैकेज में यात्रा करते समय आपको डीलक्स और प्रीमियम का विकल्प मिल रहा है। आप अपनी सुविधा अनुसार दोनों में से किसी भी एक का चयन कर सकते हैं। 

Rapid Rail: शुरू होने जा रही रेपिड रेल, प्रीमियम कोच और वाईफाई के साथ मिलेंगी शानदार सुविधाएं, सस्ता है किराया

4 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package 2023 - फोटो : Istock
यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आईआरसीटीसी आपके खाने पीने से लेकर ठहरने का पुरा बंदोबस्त करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package 2023 - फोटो : istock
वहीं बात अगर किराए की करें तो अगर आप डीलक्स कैटेगरी में सफर कर रहे हैं। ऐसे में दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 29,750 रुपये है। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 22,600 रुपये है। अगर आप प्रीमियम क्लास में यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 33,850 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 26,350।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें