फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ करिए शिमला, कुल्लू मनाली की सैर, सिर्फ देना होगा इतना किराया

Thu, 02 Mar 2023 03:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Shimla Manali Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Shimla Manali Tour Package: शिमला और कुल्लू-मनाली देश की काफी खूबसूरत जगहे हैं। शिमला अपने विक्टोरियन आर्किटेक्चर की वजह से देश दुनिया में काफी लोकप्रिय है। हनीमून पर घूमने के लिए भी शिमला काफी लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। हरे भरे पहाड़ों और चोटियों पर लिपटी सफेद बर्फ शिमला की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। ऐसे में हर साल दुनिया भर से बड़ी संख्या में लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी शिमला और कुल्लू मनाली घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपको इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के साथ कुल्लू मनाली और शिमला की यात्रा करते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Shimla Manali Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 7 रात और 8 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 

AC Using Tips: गर्मियों में चला रहे हैं एसी, तो जान लें ये बातें, वरना ब्लास्ट कर सकता है एसी
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Shimla Manali Tour Package - फोटो : Istock
वहीं अन्य जगहों पर घूमने के लिए आपको कैब की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 6 अप्रैल 2023 को त्रिवेंद्रम से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको शिमला, कुल्लू, मनाली घूमने को मिलेगा। 

4 of 5
IRCTC Shimla Manali Tour Package - फोटो : Istock
यात्रा करते समय आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी होगी। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपको फ्लाइट से कंफर्ट क्लास में यात्रा करने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Shimla Manali Tour Package - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस स्थिति में आपको 65,250 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 51,650 रुपये का भुगतान करना होगा। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 50,200 रुपये है। 

Solar LED: घर लाएं यह खास डिवाइस, नहीं आएगा एक रुपये का बिजली बिल, महज इतनी है कीमत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें