IRCTC Ram Lalla Darshan Ayodhya Tour Package: दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अगर आप दिवाली के खास अवसर पर रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या में रामलला के दर्शन करने का मौका मिल रहा है।
रामायण के मुताबिक जब लंकापति रावण का वध करके भगवान राम, मां सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे उस दौरान पूरी अयोध्या नगरी में उनका स्वागत दीप जलाकर किया गया था। तब से दीपावली का यह पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में दीपावली के इस खास अवसर पर आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -