IRCTC: भारतीय ट्रेन रोजाना लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम बखूबी निभाती है। हर दिन काफी ट्रेन एक जगह से चलकर दूसरी जगह पहुंचती हैं, जिससे लोग अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच पाते हैं। ट्रेन में यात्रा के दौरान कंफर्ट सीट, शौचालय, खानपान की व्यवस्था आदि मिलती है। वहीं, अगर आपको ट्रेन से यात्रा करनी है तो आपको टिकट लेना पड़ता है। हालांकि, अब लोग घर बैठे ही आईआरसीटीसी की मदद से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कर लेते हैं। इसके लिए लोग आईआरसीटीसी अकाउंट बनाते हैं और उसके बाद आसानी से टिकट बुक कर पाते हैं। पर कई लोग ऐसे भी हैं जो अपना पासवर्ड भूल जाते हैं या कई बार गलत डालने के कारण उनका पासवर्ड लॉक हो जाता है। अगर आप भी इस दिक्कत से गुजर रहे हैं, तो चलिए बिना देर किए पासवर्ड रिसेट करने के तरीके के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...