फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: नेपाल की इन बेहद ही खूबसूरत जगहों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

Mon, 16 Sep 2024 04:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Freepik
अगर आप किसी दूसरे देश में घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपके लिए आईआरसीटीसी एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में घूमने का मौका मिल रहा है। नेपाल में काठमांडू, पोखरा, मुक्तिनाथ आदि कई शानदार जगहें घूमने लायक हैं। नेपाल का हिमालय क्षेत्र यहां का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा यहां की प्राकृतिक सुंदरता नेपाल की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट से लेकर शांत झीलें, प्राचीन मंदिर और घने जंगल यहां बहुत कुछ घूमने लायक जगहें हैं। इसके अलावा नेपाल अपनी प्राचीन वास्तुकला और धार्मिक स्थलों के लिए भी काफी लोकप्रिय है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी  के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Freepik
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम THE DIVINE NEPAL WITH MUKTINATH EX CHENNAI है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक नेपाल में घुमाया जाएगा। इस टूर का पैकेज कोड SMO58 है। 

IRCTC Tour Package: केरला की इन खूबसूरत जगहों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Freepik
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपको नेपाल में काठमांडू, पोखरा और मुक्तिनाथ घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसकी शुरुआत 1 अक्तूबर, 2024 को चेन्नई से हो रही है। 

ABY: क्या 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग ले सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ? जानिए डिटेल्स

4 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Freepik
यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की भी व्यवस्था की गई है। इस टूर पैकेज में आपको गाइड और एस्कॉर्ट की सुविधा भी मिल रही है। 

Post Office: पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, मात्र पांच हजार रुपये निवेश करके बन सकते हैं लखपति
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Freepik
अगर आप अकेले यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको 72,000 रुपये किराया देना है। वहीं अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति आपका किराया 67,000 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति आपका किराया 65,700 रुपये है। 

Bike: अपनी बाइक में हर हफ्ते जरूर करें ये काम, मिलेगी शानदार माइलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें