फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: सस्ते में नॉर्थ ईस्ट घूमने का मौका! IRCTC लाया असम मेघालय का खास पैकेज, जानें पूरी डिटेल

Thu, 05 Feb 2026 12:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप असम और मेघालय में घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी ने आपके लिए एक शानदार पैकेज लॉन्च किया है। 
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Packages 2026 - फोटो : AdobeStock
अगर आप पूर्वोत्तर भारत की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करीबी से पाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी ने एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज में आपको असम और मेघालय घुमाया जाएगा। असम और मेघालय दो ऐसे राज्य हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क के एक सींग वाले गैंडे से लेकर चेरापूंजी की गुफाओं और मावलिननॉन्ग के साफ-सुथरे गांव तक, यह क्षेत्र हर यात्री को खास अनुभव देता है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Packages 2026 - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम असम मेघालय एक्स चेन्नई है। यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इसकी शुरुआत चेन्नई से होगी। इस पैकेज में यात्रियों को असम और मेघालय के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घुमाया जाएगा। इस टूर का पैकेज कोड SMA58 है।

Subhadra Yojana: सरकार इस योजना के अंतर्गत दे रही 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, जानिए किन्हें मिलता है लाभ?
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Packages 2026 - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 11 फरवरी 2026 को चेन्नई से हो रही है।  इस टूर पैकेज के तहत यात्री शिलॉन्ग, चेरापूंजी, मावलिननॉन्ग और काजीरंगा जैसे प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण करने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी के इस पैकेज की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऑल-इंक्लूसिव सुविधाएं हैं। 

Youtube Tips: यूट्यूब वीडियो के बीच में आने वाले एड्स से हैं परेशान? इन 2 सुरक्षित तरीकों से मिलेगा छुटकारा

4 of 5
IRCTC Tour Packages 2026 - फोटो : AdobeStock
पैकेज में हवाई यात्रा, बस, होटल में ठहराव, भोजन, अनुभवी गाइड/एस्कॉर्ट और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया है। इस कारण यात्रियों को अलग से किसी व्यवस्था की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। आईआरसीटीसी का यह प्रयास उन लोगों के लिए खास है, जो सुरक्षित, भरोसेमंद और सुव्यवस्थित तरीके से पूर्वोत्तर भारत की यात्रा करना चाहते हैं। 

सरकार छात्रों को देने जा रही हाई कॉन्फिगरेशन फीचर्स वाले मुफ्त लैपटॉप, जानें किन्हें मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Packages 2026 - फोटो : Adobe Stock
अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको 57,600 रुपये देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 42,800 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 41,600 रुपये किराया देना है।

टैरिफ क्या है और देश इसे एक दूसरे पर क्यों लगाते हैं? भारत अमेरिका डील के बाद हर किसी के लिए समझना जरूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें