फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Alert: सरकार ने 2.5 करोड़ से अधिक आधार को लेकर उठाया बड़ा कदम! चेक करें कहीं आपका आधार तो नहीं हुआ बंद

Thu, 05 Feb 2026 12:01 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

UIDAI Deactivates 25 Million Aadhaar Numbers: सरकार ने आधार कार्ड सिस्टम को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा आधार कार्ड को बंद किया जा चुका है। इसकी वजह के बारे में हम यहां जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
सरकार ने बंद किए 2.5 करोड़ से अधिक आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला
25 Million Aadhaar Numbers Deactivated:  आज के समय में आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक बेहद अहम दस्तावेज है। ये हर सरकारी काम में पहचान का आधार बनता है। चाहे बैंकिंग लेन-देन हो, पेंशन, सब्सिडी या सरकारी योजनाओं का लाभ, हर जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसी के चलते इसकी सुरक्षा और सटीकता सुनिश्चित करना इसलिए बहुत जरूरी है। 

इसी दिशा में सरकार ने आधार कार्ड सिस्टम को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा ऐसे आधार कार्ड बंद किए जा चुके हैं। सरकार के द्वारा उठाए गए इस कदम से ये सुनिश्चित किया जा सकेगा कि किसी भी आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल न हो सके और धोखाधड़ी रोकी जा सके।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ये आधार कार्ड क्यों बंद किए गए और इससे आम नागरिकों को क्या फायदा होगा। हम यहां आपको ये भी बताएंगे कि आपका आधार कार्ड सक्रिय है या नहीं, ये कैसे चेक करें ?

 
विज्ञापन

2 of 5
सरकार ने बंद किए 2.5 करोड़ से अधिक आधार कार्ड - फोटो : Amar Ujala
आईटी मंत्री ने दी जानकारी 

आईटी मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि भारत में लगभग 134 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड है। आधार का डेटा सही और अपडेटेड रखना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से देशभर में आधार रिकॉर्ड की सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा ऐसे आधार कार्ड बंद किए जा चुके हैं, जो उन लोगों के थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
सरकार ने बंद किए 2.5 करोड़ से अधिक आधार कार्ड - फोटो : Adobe stock
इससे क्या फायदा होगा 
 
  • इस कदम से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई भी व्यक्ति मृतक आधार का उपयोग करके सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ न उठा पाए। 
  •  आधार डेटा की सटीकता बनी रहेगी और धोखाधड़ी के मामलों में कमी आएगी। 
  • नागरिकों को यह विश्वास रहेगा कि उनका पहचान पत्र सुरक्षित है।
  • इसकी वजह से वित्तीय और डिजिटल लेन-देन और अधिक सुरक्षित होंगे।

 

4 of 5
सरकार ने बंद किए 2.5 करोड़ से अधिक आधार कार्ड - फोटो : Adobestock
कैसे चेक करें कि आपका आधार गलती से डीएक्टिवेट नहीं हुआ ?
 
  • यदि आप सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपका आधार गलती से बंद या निष्क्रिय नहीं हुआ है, तो आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप पर जाकर आधार स्थिति चेक कर सकते हैं। 
  • आधार नंबर डालकर और जरूरी विवरण भरकर आप तुरंत जान सकते हैं कि आपका आधार सक्रिय है या नहीं। 
  • ये कदम नागरिकों की सुरक्षा और डाटा की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में मदद करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरकार ने बंद किए 2.5 करोड़ से अधिक आधार कार्ड - फोटो : Adobestock
आधार को सुरक्षित करने के लिए आई नयी तकनीक 
 
  • सरकार ने आधार सुरक्षा बढ़ाने के लिए नई सुविधाएं भी शुरू की हैं। 
  • अब आधार धारक अपने फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली (आईरिस) को लॉक कर सकते हैं, ताकि उनकी मर्जी के बिना कोई भी आधार का इस्तेमाल न कर सके। 
  • फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक को जोड़ा गया है, जो ये सुनिश्चित करती है कि लेन-देन के समय वही व्यक्ति मौजूद है।
  • बिना इंटरनेट के पहचान के लिए सुरक्षित QR कोड और ई-आधार जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें