फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: केरल में इन खूबसूरत जगहों की सैर करा रहा आईआरसीटीसी, इतना है किराया मिल रही ये शानदार सुविधाएं

Tue, 10 Dec 2024 05:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईआरसीटीसी आपको केरल में घुमाने के लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। केरल की गिनती भारत के खूबसूरत राज्यों में की जाती है। केरल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली, बैकवाटर्स, समुद्र तटों और हिल स्टेशनों के लिए देश दुनिया में काफी मशहूर है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी समय-समय पर देश विदेश की खूबसूरत जगहों पर घुमाने के लिए कई शानदार पैकेज लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपको केरल में घुमाने के लिए एक टूर पैकेज लेकर आया है। केरल की गिनती भारत के खूबसूरत राज्यों में की जाती है। केरल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली, बैकवाटर्स, समुद्र तटों और हिल स्टेशनों के लिए देश दुनिया में काफी मशहूर है। यहां की संस्कृति, परंपरा और खानपान दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। केरल में घूमने लायक कई शानदार और खूबसूरत जगहें हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम KERALA GODS OWN COUNTRY है। इसका पैकेज कोड EHA009H है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपको कुल 7 रातों और 8 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

Investment Tips: 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 23 लाख से ज्यादा रुपये, जानिए कैसे?
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस पैकेज की शुरुआत 20 दिसंबर, 2024 को कोलकाता से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपकी यात्रा एरोप्लेन से कराई जाएगी। 

Ayushman Card: क्या देश के सभी अस्पतालों में आप करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से अपना इलाज, जानिए नियम

4 of 5
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपको कोचीन / मुन्नार / थेक्कडी / कुमारकोम / तिरुवनंतपुरम में घुमाया जाएगा। यात्रा के समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है।

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर आप अकेले यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको 92,250 रुपये किराया देना है। वहीं अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति आपका किराया 71,750 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति आपका किराया 62,900 रुपये है।

Winter Tips: सर्दियों में कर रहे हैं वॉटर हीटर रॉड का इस्तेमाल, तो जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें