फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में फ्लाइट से कश्मीर की खूबसूरत वादियों की सैर करा रहा आईआरसीटीसी, मिल रही ये सुविधाएं

Tue, 17 Sep 2024 07:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock
IRCTC Kashmir Tour Package: अगर आप किसी सुंदर जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कश्मीर घूमने का मौका मिल रहा है। कश्मीर को धरती के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। यहां के सुंदर बर्फ से ढके पहाड़, हरी भरी वादियां और नीले पानी की झीलें कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। कश्मीर में गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग आदि कई शानदार जगहें घूमने लायक हैं। कश्मीर की सुंदरता केवल यहां की प्राकृतिक सौंदर्य में नहीं बसी हुई है बल्कि यहां की संस्कृति और खान-पान भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस कश्मीर के टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम KASHMIR HEAVEN ON EARTH EX CHENNAI है। इस टूर पैकेज में आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसके अलावा बाकी जगहों पर आपको कैब के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 24 सितंबर, 2024 को चेन्नई से हो रही है। 

4 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock
टूर पैकेज के अंतर्गत आपको श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपके खाने पीने की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा ठहरने के लिए होटल का भी इंतजाम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 56,500 रुपये किराया देना है। अगर आप दो लोगों के साथ सफर कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 51,700 रुपये है। इसके अलावा तीन लोगों के साथ सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 50,500 रुपये किराये के रूप में देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें