फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: क्या आपको इस बारे में पता है ट्रेन के बीच में क्यों लगाए जाते हैं एसी कोच? जानिए क्या है वजह

Tue, 17 Sep 2024 06:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
Indian Railways: भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को सफर करने के लिए उनको नजदीकी स्थान से ट्रेन मिल सके। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने देश के लगभग हर प्रमुख स्थानों पर रेलवे स्टेशन बना रखा है। इसके अलावा भारतीय रेलवे का विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे यात्रियों को कई तरह की सुविधाए भी देता है। हम में से अधिकतर लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। ट्रेनों में सफर करते समय अक्सर आपने देखा होगा कि एसी कोच को ट्रेन के बीच में लगाया जाता है। वहीं क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि इसके पीछे की वजह क्या है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
ट्रेन के बीच में एसी कोच कई चीजों को ध्यान में रखकर लगाया जाता है। यात्रियों की सुविधा देखते हुए एसी कोच को बीच में लगाया जाता है। रेलवे स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट स्टेशन के बिल्कुल बीच में होते हैं।  

SSY: बिटिया की शादी पढ़ाई के लिए सुकन्या योजना में 12,500 रुपये करें निवेश, कुछ सालों में मिल सकते हैं 70 लाख
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इस कारण जो यात्री एसी क्लास में सफर करते हैं उन्हें अपने लगेज को लेकर प्लेटफॉर्म पर ज्यादा दूरी तक पैदल नहीं चलना पड़ता है। इसके अलावा ट्रेन जब स्टेशन पर रुकती है तो यात्रियों को लगेज के साथ ट्रेन में आने जाने में किन्हीं दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ता है। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
वहीं ट्रेनों के जनरल कोच में काफी भीड़ होती है। जनरल कोच को ट्रेन के आगे और पीछे लगाया जाता है। इस कारण भीड़ ट्रेन के अगले और पिछले कोच की तरफ चली जाती है। इससे बीच में भीड़ ज्यादा नहीं होती है। इस कारण स्टेशन पर जाम की स्थिति भी नहीं बनती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
भारतीय ट्रेनों में सबसे आगे इंजन लगे रहते हैं। इसके बाद जनरल कोच और बीच में एसी कोच को लगाया जाता है। इसके बाद दोबारा स्लीपर कोच और फिर जनरल कोच लगे होते हैं।

Subhadra Yojana: पीएम मोदी ने लॉन्च की सुभद्रा योजना, इन महिलाओं को मिलेंगे दस हजार रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें