IRCTC Kashmir Tour Package: अगर आप किसी सुंदर जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कश्मीर घूमने का मौका मिल रहा है। कश्मीर को धरती के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। यहां के सुंदर बर्फ से ढके पहाड़, हरी भरी वादियां और नीले पानी की झीलें कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। कश्मीर में गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग आदि कई शानदार जगहें घूमने लायक हैं। कश्मीर की सुंदरता केवल यहां की प्राकृतिक सौंदर्य में नहीं बसी हुई है बल्कि यहां की संस्कृति और खान-पान भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस कश्मीर के टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -