IRCTC Kashmir Tour Package 2025: कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत वादियां कश्मीर की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। यहां की शांत झीलों में तैरते शिकारे, हरे भरे सुंदर बागान के तो कहने ही क्या? कश्मीर केवल प्रकृति का अनमोल उपहार नहीं है बल्कि समृद्ध परंपराओं का भी संगम है। कश्मीर की संस्कृति काफी समृद्ध है और यहां का खान पान भी लोगों को काफी पसंद आता है।
कश्मीर की यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। अगर आप भी कश्मीर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आईआरसीटीसी आपको कश्मीर घुमाएगा।