IRCTC Kashmir Tour Package 2024: अगर आप किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कश्मीर घूमने का मौका मिल रहा है। कश्मीर को धरती के स्वर्ग की संज्ञा दी जाती है। यहां की सुंदरता को शब्दों में बयान करना मुश्किल है। कश्मीर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है। बर्फ से ढके इन पहाड़ों की ढलानों पर हरे-भरे पेड़ और खूबसूरत वादियां हैं, जो किसी का भी मन मोह लें। इसके अलावा कश्मीर की सुंदर झीलें यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। यहां आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें (श्रीनगर, पहलगाम, सोनमर्ग, गुलमर्ग) मिलेंगी। कश्मीर की यही सुंदरता हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -