IRCTC Jewel Of North East Tour Package 2024: अगर आप किसी अच्छी जगह पर घूमना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको नॉर्थ ईस्ट इंडिया की कई खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। पूर्वोत्तर भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता, स्वास्थ्यप्रद मौसम, समृद्ध जैव विविधता, दुर्लभ वन्य जीवन, ऐतिहासिक स्थानों और अपनी विशिष्ट संस्कृति के लिए विश्व विख्यात है। यहां चेरापूंजी, गुवाहाटी, शिलांग आदि घूमने लायक कई शानदार जगहें हैं।
यहां की प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के नॉर्थ ईस्ट इंडिया घूमने के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -