फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Trains: होली के मौके पर रेलवे ने चलाई 540 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची और टिकट बुक करने का तरीका

Sat, 23 Mar 2024 11:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Holi Special Train: होली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। - फोटो : istock
Holi Specail Train List: होली का त्योहार इस बार 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस रंगों के त्योहार में लोग अपनों से मिलते हैं और एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। कोई अपने दोस्तों संग, तो कोई अपने परिवार संग इस रंगों के त्योहार को मनाता है। वहीं, जो लोग अपने घरों से पढ़ाई या नौकरी आदि के कारण बाहर रहते हैं, वे भी इस मौके पर घर जाते हैं। ऐसे में लोग घर जाने के लिए ट्रेन से यात्रा करते हैं, लेकिन होली के मौके पर ट्रेन का टिकट मिलना बेहद ही मुश्किल होता है और रेलवे स्टेशन पर भीड़ भी काफी बढ़ जाती है। इसी बात को देखते हुए इस बार होली के लिए रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में और आप कैसे टिकट बुक कर सकते हैं ये भी जानते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Holi Special Train: होली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। - फोटो : istock
चलाई गई इतनी ट्रेनें
  • दरअसल, भारतीय रेलवे ने होली के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। इसके लिए रेलवे की तरफ से 540 स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। ऐसे में आप इन ट्रेनों का टिकट बुक कर होली के लिए अपने घर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Holi Special Train: होली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। - फोटो : istock
  • जहां रेलवे ने इतनी ट्रेनें चलाई है, तो वहीं बिहार के लिए भी कई स्पेशल ट्रेनें इसमें शामिल हैं। जैसे- रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से पटना, दिल्ली से भागलपुर, दिल्ली से मुजफ्फरपुर और दिल्ली से सहरसा जैसे अन्य रूटों पर ट्रेनें चलाई गई हैं।

4 of 5
Holi Special Train: होली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। - फोटो : istock
ऐसे बुक कर सकते हैं टिकट:-

स्टेप 1
  • ट्रेन टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है
  • इसके बाद यहां पर लॉगिन करें, नहीं है तो रजिस्टर करके अकाउंट बना लें 
  • फिर जहां से यात्रा शुरू करनी है और जहां उतरना है और यात्रा की तारीख भी चुनें
  • अब सर्च पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Holi Special Train: होली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपके सामने ट्रेनों की एक बड़ी लिस्ट आएगी, जहां पर आपको स्पेशल और बाकी सभी ट्रेनों की जानकारी मिलेगी
  • फिर अपनी ट्रेन चुनें, क्लास चुनें और यात्री की जानकारी भर दें
  • फिर कैप्चा कोड दर्ज कर ऑनलाइन मोड से पेमेंट कर दें। ऐसा करके आपका ट्रेन टिकट बुक हो जाता है। हालांकि, कंफर्म टिकट उपलब्धता पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें