फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: गर्मियों में IRCTC के साथ करिए हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून और मसूरी की सैर, सिर्फ इतना देना होगा किराया

Thu, 09 Mar 2023 03:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Heavenly Uttarakhand Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Heavenly Uttarakhand Tour Package: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अगर आप गर्मी से राहत पाने के लिए किसी ठंडी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। पैकेज के अंतर्गत आपको उत्तराखंड में हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून और मसूरी घूमने का मौका मिल रहा है। उत्तराखंड में इन स्थानों पर आपको कई शानदार जगहें देखने को मिलेंगी। हर साल देश दुनिया से लाखों पर्यटक इन खूबसूरत स्थानों पर घूमने के लिए आते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। ऐसे में आपको उत्तराखंड के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम HEAVENLY UTTARAKHAND है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
जब अचानक जहाज में हो गया विस्फोट - फोटो : Pixabay
आईआरसीटीसी का उत्तराखंड का यह टूर पैकेज कुल 5 रातों और 6 दिनों का है। यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 

जानना जरूरी: 31 मार्च से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
उत्तराखंड के इस टूर पैकेज की शुरुआत 31 मार्च, 4 अप्रैल, 11 अप्रैल, 2 मई, 9 मई और 16 मई को रायपुर से होगी। आप अपनी सुविधानुसार इनमें से किसी भी तारीख का टिकट बुक करा सकते हैं। 

4 of 5
IRCTC Heavenly Uttarakhand Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको यात्रा करते समय खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। अन्य जगहों पर घूमने के लिए आपको कैब की सुविधा भी मिल रही है। इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money new - फोटो : istock
AC Sedan Car  (1-3 Pax)
इसमें आपको अकेले यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 63,435 रुपये, दो लोगों के साथ प्रति व्यक्ति 63,435 रुपये और तीन लोगों के साथ प्रति व्यक्ति किराया 34,100 रुपये देना है। 

AC Innova (4-6 Pax)
इसमें आपको अकेले यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 45205 रुपये, दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 35,565 रुपये और तीन लोगों के साथ प्रति व्यक्ति 32,495 रुपये किराया देना होगा। 

AC Tempo Traveller (7-10 Pax)
इसमें आपको अकेले यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 44,010 रुपये, दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 34,370 रुपये और तीन लोगों के साथ प्रति व्यक्ति 33,215 रुपये किराया देना होगा। 

LIC: एलआईसी की जबरदस्त स्कीम, 253 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 54 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें