फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: हरिद्वार, नैनीताल और ऋषिकेश घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं

Mon, 28 Jul 2025 08:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऋषिकेश को योगनगरी कहा जाता है। वहीं नैनीताल में आपको कई खूबसूरत ताल देखने को मिलेंगे। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक खूबसूरती देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Haridwar Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर आप प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं तो ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको हरिद्वार, नैनीताल और ऋषिकेश घुमाया जाएगा। ये पर्यटन क्षेत्र आध्यात्मिक रूप से तो समृद्ध हैं साथ ही ये प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं। ऋषिकेश को योगनगरी कहा जाता है। वहीं नैनीताल में आपको कई खूबसूरत ताल देखने को मिलेंगे। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक खूबसूरती देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। आईआरसीटीसी का यह बजट फ्रेंडली टूर पैकेज है। इस कारण आपको इस पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -  
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा के दौरान आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी होगी। आपके खाने पीने और रुकने के लिए होटल का इंतजाम आईआरसीटीसी ने कर रखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम NAINITAL CASTLE WITH CONFIRMED TRAIN TICKET है। इस टूर का पैकेज कोड EHR134 है। पैकेज के तहत आपको हरिद्वार, नैनीताल और ऋषिकेश घुमाया जाएगा। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 2 अगस्त, 2025 को कोलकाता से हो रही है। यह एक ट्रेन टूर पैकेज है। यह टूर पैकेज कुल 12 रातों और 13 दिनों का है। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rupees new - फोटो : Adobe Stock
अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो स्टैंडर्ड कैटेगरी में अकेले सफर करने पर आपको 69,300 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 41,000 रुपये है। वहीं अगर आप कंफर्ट कैटेगरी का किराया जानना चाहते हैं, तो इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=EHR134 पर विजिट कर सकते हैं।

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें