हम में से अधिकतर लोग कहीं पर आवाजाही करने के लिए स्कूटर या बाइक का इस्तेमाल करते हैं। इनसे सफर करते समय हमारी पहली प्राथमिकता सुरक्षा और आरामदायक यात्रा होती है। हालांकि, बाइक और स्कूटर से सफर करते समय आपकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका टायरों की होती है। टायरों में सही एयर प्रेशर न केवल आपकी ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है बल्कि इससे आपकी गाड़ी की माइलेज भी बढ़ती है। इसके अलावा ब्रेकिंग सिस्टम अच्छे से काम करता है और टायरों की लाइफस्पैन भी बढ़ती है। अगर आप अपने टू-व्हीलर गाड़ी का एयर प्रेशर ठीक नहीं रखते हैं तो टायर के जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसी सिलसिले में आज हम आपको बाइक और स्कूटर के टायरों में कितना एयर प्रेशर होना चाहिए उस बारे में बताने जा रहे हैं।