फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: आईआरसीटीसी का "गो गोवा” टूर पैकेज लॉन्च, फ्लाइट, होटल और सैर-सपाटा सब कुछ शामिल, सिर्फ इतना है किराया

Tue, 28 Oct 2025 03:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोवा के खूबसूरत समुद्र तट हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। गोवा सिर्फ अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक इमारतों और स्वादिष्ट सी-फूड के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Go Goa Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock
अगर आप लंबे समय से गोवा घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह  खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी गोवा घुमाने के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। गोवा दुनियाभर में काफी लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक गोवा में घूमने के लिए आते हैं। गोवा के खूबसूरत समुद्र तट हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। गोवा सिर्फ अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक इमारतों और स्वादिष्ट सी-फूड के लिए भी जाना जाता है। यहां की पारंपरिक संस्कृति और खूबसूरत चर्च की भी दुनियाभर में खूब चर्चाएं हैं। गोवा की खूबसूरती केवल वहां की जगहों में ही नहीं बल्कि वहां के माहौल में भी है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज में आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिल रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Go Goa Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज का नाम गो गोवा है। यह टूर पैकेज उन लोगों के लिए खास साबित हो सकता है, जो कुछ दिनों की छुट्टी लेकर समुद्र किनारे सुकून और रोमांच दोनों का लुत्फ उठाना चाहते हैं। इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा 3 रातों और 4 दिनों तक कराई जाएगी।

Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया है गलत चालान तो घबराएं नहीं, ऐसे करा सकते हैं रद्द
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Go Goa Tour Package 2025 - फोटो : Adobe Stock
इस टूर पैकेज की शुरुआत चंडीगढ़ से हो रही है। इस टूर पैकेज में हवाई यात्रा, कैब, होटल में ठहराव, भोजन और बीमा जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया है। टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा का प्रस्थान 10 दिसंबर, 2025 को होगा। यह समय गोवा घूमने के लिए परफेक्ट है। 

PM Vishwakarma Yojana: मोदी सरकार की शानदार योजना, 15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन राशि के साथ मिलते हैं ये फायदे

4 of 5
IRCTC Go Goa Tour Package 2025 - फोटो : Adobe Stock
पैकेज के अंतर्गत जिस होटल में आपको ठहराया जाएगा वह आरामदायक और सुविधाजनक होंगे। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको चंडीगढ़ से गोवा फ्लाइट के जरिए ले जाया जाएगा। वहीं गोवा में घुमाने के लिए कैब की व्यवस्था की गई है। इस टूर का पैकेज कोड NCA03 है।

Home Loan: ये हैं होम लोन जल्दी चुकाने के आसान तरीके, बैंक भी नहीं बताएगा ये टिप्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Go Goa Tour Package 2025 - फोटो : Adobe Stock
अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 37,750 रुपये किराया देना है। अगर आप दो लोगों के साथ सफर कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 31,570 रुपये है। इसके अलावा तीन लोगों के साथ सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 31,260 रुपये किराये के रूप में देना होगा।

Investment Tips: छोटा निवेश, बड़ा रिटर्न! ये स्कीम इतने वर्षों में बना सकती है आपको करोड़पति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें