फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में आईआरसीटीसी के साथ करिए चारधाम यात्रा, मिल रही कई शानदार सुविधाएं

Wed, 11 Oct 2023 11:48 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Chardham Yatra Tour Package 2023 - फोटो : Istock
IRCTC Chardham Yatra Tour Package 2023: अगर आप किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको चारधाम यात्रा करने का मौका मिल रहा है। हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा का काफी महत्व बताया गया है। मान्यता कहती है कि चारधाम यात्रा करने से व्यक्ति के पाप नष्ट हो जाते हैं। चारधाम यात्रा में उक्त चारों स्थान काफी पवित्र धार्मिक स्थल हैं। पौराणिक ग्रंथों में इस बात का जिक्र है कि विष्णु के अवतारों में एक नर और नारायण ऋषि की यह तपोभूमि है। उनके तप से ही प्रसन्न होकर केदारनाथ में भगवान शिव प्रकट हुए थे। अगर आप चारधाम के दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Chardham Yatra Tour Package 2023 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA BY FLIGHT EX TRICHY है। यह टूर पैकेज कुल 12 रातों और 13 दिनों का है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Chardham Yatra Tour Package 2023 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी के चारधाम यात्रा टूर पैकेज की शुरुआत 27 अक्तूबर, 2023 को त्रिची, तमिलनाडू से हो रही है। 

4 of 5
IRCTC Chardham Yatra Tour Package 2023 - फोटो : Istock
इस पैकेज के अंतर्गत आपको बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के दर्शन करने का मौका मिलेगा। यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Chardham Yatra Tour Package 2023 - फोटो : Istock
अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 80,900 रुपये है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 68,150 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 66,900 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें