फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: आईआरसीटीसी लाया है अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने के लिए टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये है किराया

Sun, 10 Nov 2024 07:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Ayodhya Tour Package 2024 - फोटो : AdobeStock
IRCTC Tour Package: आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत अयोध्या में रामलला के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में बड़ी संख्या में लोग देश-दुनिया से भगवान का दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। सरयु नदी के किनारे स्थित अयोध्या नगरी में आपको कई प्राचीन मंदिर और घाट देखने को मिलेंगे।

अयोध्या की गिनती भारत की प्राचीन सप्तपुरियों में पहले स्थान पर की गई है। इस नगरी का पौराणिक धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Ayodhya Tour Package 2024 - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम RAM LALA DARSHAN WITH LUCKNOW EX-CHANDIGARH है। इसका पैकेज कोड NCR004 है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको 3 रातों और 4 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

Govt Scheme: महिलाएं इस स्कीम के अंतर्गत ले सकती हैं बिना ब्याज दर के पांच लाख रुपये तक का लोन, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Ayodhya Tour Package 2024 - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 15 नवंबर, 2024 को चंड़ीगढ़ से हो रही है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको लखनऊ और अयोध्या में घुमाया जाएगा।

PM Kisan Yojana: कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

4 of 5
IRCTC Ayodhya Tour Package 2024 - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों के लिए कैब की व्यवस्था भी की जाएगी। यात्रा करते समय आपको किन्हीं दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। 

Govt Scheme: पति-पत्नी दोनों मिलकर इस स्कीम में 420 रुपये का करें निवेश, जीवनभर मिलेगी 5-5 हजार रुपये की पेंशन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Invesment - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें तो टूर और किराये से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NCR004 पर विजिट कर सकते हैं। 

Indian Railways: इस ट्रेन को पास देने के लिए रोक दी जाती हैं वंदे भारत, शताब्दी और राजधानी जैसी ट्रेनें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें