Create IRCTC Account: जब भी बात कहीं जाने की आती है, तो लोग अपनी सुविधानुसार वाहन चुनते हैं। कोई अपनी गाड़ी से जाना पसंद करता है, तो कोई बस से और कोई तो प्लेन से आदि। वहीं, अगर आप देखेंगे तो ट्रेन से भी काफी संख्या में लोग सफर करते हैं। भारतीय ट्रेन हर दिन देश के अलग-अलग कोने में जाती है और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। बस इसके लिए आपको एक कंफर्म ट्रेन टिकट की जरूरत होती है, जिसे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। पर अगर आपके पास आईआरसीटीसी अकाउंट नहीं है, तो आपको पहले ये अकाउंट बनवाना होगा जिसके बारे में आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप घर बैठे कैसे आईआरसीटीसी अकाउंट बनवा सकते हैं...