फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आईपीएल का आगाज होते ही शुरू हो जाता है ठगों का गिरोह, जानिए इनसे बचने का तरीका

Sat, 12 Feb 2022 05:17 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल का आगाज होते ही शुरू हो जाता है ठगों का गिरोह - फोटो : Twitter
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 का आगाज हो चुका है। आज मेगा ऑक्शन चल रहा है। सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार कौन सा खिलाड़ी सबसे महंगा बिकेगा। आईपीएल का सीजन शुरू होते ही क्रिकेट का खुमार युवाओं सिर चढ़ कर बोलने लगता है। भारत के हर गली हर मोहल्ले में कोई न कोई जरूर होगा जो क्रिकेटर बनने के सपने बुन रहा होगा। उसको बस एक मौके की तलाश रहती है। ऐसे में आईपीएल का सीजन शुरू होते ही जालसाजों का गिरोह भी सक्रीय हो जाता है। इस दौरान सट्टेबाजी से लेकर फ्रॉड तक के कई मामले सामने आने लगते हैं। यहां तक कि कई युवाओं से आईपीएल में उनके सलेक्शन के नाम पर करोड़ों रुपये ठग लिए जाते हैं। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी क्रिकेटर बनाना चाहते हैं तो ऐसे गिरोह से आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि इस तरह से पैसे लेकर कभी भी किसी का सलेक्शन नहीं होता है। आइए जानते हैं कैसे होता है आईपीएल में सलेक्शन और क्या है जालसाजी से बचने का तरीका... 
विज्ञापन

2 of 5
आईपीएल का आगाज होते ही शुरू हो जाता है ठगों का गिरोह - फोटो : Istock
कैसे होता है आईपीएल में सलेक्शन?
  • अगर आप भी क्रिकेटर बनना चाहते हैं और नेशनल, इंटरनेशनल स्तर पर खेलना चाहते हैं तो आईपीएल आपके लिए एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। वहीं आईपीएल के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने के लिए आपको राज्य डिस्ट्रिक्ट लेवल क्रॉस करना होगा। इसके बाद एक बार डोमेस्टिक क्रिकेट में जगह बनने पर आईपीएल खेलने के सबसे ज्यादा चांस बन जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आईपीएल का आगाज होते ही शुरू हो जाता है ठगों का गिरोह - फोटो : iStock
फ्रॉड से कैसे बचें?
  • सबसे पहले आपको ये जानने की जरूरत है कि कभी भी आईपीएल में सलेक्शन के नाम पर पैसे नहीं लिए जाते हैं। ऐसे में अगर कोई आपसे इसके लिए पैसे मांगता है तो उसकी बातों में न आएं और ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत पुलिस में शिकायत करें। 

4 of 5
आईपीएल का आगाज होते ही शुरू हो जाता है ठगों का गिरोह - फोटो : iStock
पहले भी आ चुके हैं ठगी के कई मामले 
  • आईपीएल की शुरुआत होते ही फ्रॉड के मामले बढ़ने लगते हैं। वहीं आईपीएल में सलेक्शन के नाम पर युवाओं से करोड़ों रुपये हड़पने के मामले पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईपीएल का आगाज होते ही शुरू हो जाता है ठगों का गिरोह - फोटो : i stock
  • ऐसे गिरोह के लोग बेहद ही शातिर होते हैं और आसानी से लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें ऐसे गिरोह में स्थानीय क्रिकेट क्लब के भी नाम शामिल थे। ऐसे में क्रिकेट क्लब के नाम पर भरोषा करके लोग ठगी के शिकार हो जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें