फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Free Laptop Yojana: सरकार दे रही है फ्री में लैपटॉप, यहां जानें आवेदन से लेकर पात्रता तक सबकुछ

Sat, 12 Feb 2022 04:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बिहार फ्री लैपटॉप योजना - फोटो : istock
मौजूदा समय में हम लोग तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं। मतलब हर कोई मोबाइल फोन या फिर लैपटॉप का इस्तेमाल करता है। हर एक काम चुटकियों में इनसे हो जाता है। दफ्तर के काम से लेकर स्कूल/कॉलेज का काम बेहद जल्दी इनसे हो जाता है। वहीं, छात्रों की पढ़ाई में ये लैपटॉप काफी ज्यादा योगदान दे रहा है। दरअसल, जब से पढाई ऑनलाइन हुई है, तब से बच्चों के लिए ये काफी काम आ रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार प्रदेश के छात्रों को फ्री लैपटॉप दे रही है, जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप योजना की शुरूआत की गई है। जो लोग जरूरतमंद हैं, उनको ये लैपटॉप दिए जा रहे हैं। अगर आप भी बिहार सरकार द्वारा दिए जा रहे लैपटॉप का लाभ लेना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इस योजना में आवेदन करने से लेकर पात्रता तक सबकुछ बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
बिहार फ्री लैपटॉप योजना - फोटो : istock
ये रहा आवेदन का तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी बिहार सरकार द्वारा दिया जा रहा फ्री लैपटॉप को लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in पर जाना है।
विज्ञापन

3 of 6
बिहार फ्री लैपटॉप योजना - फोटो : istock
स्टेप 2
  • यहां आपको न्यू एप्लिकेंट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलेगा। अब इसको भर दें। सभी जानकारी भरने के बाद आपको सेंड ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

4 of 6
बिहार फ्री लैपटॉप योजना - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर आपको वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी मिलेगा, जिसे दर्ज करें। फिर दस्तावेजों को अपलोड कर लें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें। ऐसा करते ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
बिहार फ्री लैपटॉप योजना - फोटो : istock
किन्हें मिल सकता है लैपटॉप:-
  • जो 10वीं और 12वीं कक्षा पास कर चुका हो
  • आवेदक राज्य का मूल निवासी हो
  • जो कुशल युवा प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग पा रहा हो
  • सरकारी स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिहार फ्री लैपटॉप योजना - फोटो : istock
इन चीजों की होगी जरूरत:-
  • आवदेक का आधार कार्ड हो
  • मूल निवास प्रमाणपत्र हो
  • 10वीं या 12वीं की मार्कशीट हो
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें