फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Stove: इस सोलर चूल्हे से गैस सिलेंडर भरवाने की टेशन खत्म, यहां जानें क्या है खासियत और कीमत

Thu, 21 Jul 2022 03:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
IOCL Solar Cooking Stove: सोलर कुकिंग स्टोव की कीमत क्या है - फोटो : Amar Ujala
Solar Cooking Stove: अगर थोड़ा समय पीछे जाएंगे, तो नजर आता है कि जब भी हमें खाना बनाना होता था तब हमें लकड़ी के चूल्हे या स्टोव पर खाना बनाना पड़ता था। लेकिन फिर समय बदला और अब लोग रसोई गैस पर खाना बनाते हैं। इस पर खाना बनाना बेहद आसान होता है। मतलब बटन दबाया और माचिस की मदद से गैस जला ली और फिर बिना किसी दिक्कत के झटपट खाना बना लिया। लेकिन इसमें गैस सिलेंडर के खत्म होने पर इसे भरवाना पड़ता है। दूसरी तरफ गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम लोगों को खासा परेशान करते हैं। ऐसे में आपकी दिक्कत दूर करने के लिए आया है सोलर चूल्हा। इसके इस्तेमाल के लिए आपको गैस सिलेंडर की जरूरत नहीं होती है। तो चलिए आपको इसके बारे में और इसके दाम के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
IOCL Solar Cooking Stove: सोलर कुकिंग स्टोव की कीमत क्या है - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है चूल्हा?
  • दरअसल, सरकार की तरफ से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एक ऐसा चूल्हा लॉन्च किया है, जो सौर ऊर्जा से चलेगा। मतलब इसके लिए गैस या लकड़ी किसी चीज की जरूरत नहीं होगी। ये चूल्हा सूर्य की किरणों से चार्ज होगा और फिर आप इस पर खाना बना पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
IOCL Solar Cooking Stove: सोलर कुकिंग स्टोव की कीमत क्या है - फोटो : Twitter@HardeepSPuri
  • इस चूल्हे का नाम सूर्य नूतन चूल्हा है, जो रिचार्जेबल है और इसे आप घर के अंदर ही इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑयल मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी के दिल्ली स्थित आवास पर जब इसे लॉन्च किया गया, तो इसके बाद इसी चूल्हे पर तीन टाइम का खाना पकाया और परोसा भी गया।

4 of 6
IOCL Solar Cooking Stove: सोलर कुकिंग स्टोव की कीमत क्या है - फोटो : Istock
कैसे करेगा काम?
  • इस सूर्य नूतन चूल्हे को आपको किचन में रखना है, जिस पर एक केबल लगी होती है और ये केबल सोलर प्लेट से जुड़ी होती है, जो छत पर होती हैं। सोलर प्लेट से जो ऊर्जा पैदा होती है वो केबल के जरिए चूल्हे तक पहुंचती है। फिर इसी पर खाना बनता है। इसकी लाइफ 10 साल बताई गई है, जिसमें कोई अतिरिक्त खर्च नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
IOCL Solar Cooking Stove: सोलर कुकिंग स्टोव की कीमत क्या है - फोटो : istock
कीमत जान लीजिए
  • चूल्हे की टेस्टिंग पूरी कर ली गई है, और अब इसकी कमर्शियल लॉन्चिंग है। वहीं, बात अगर इसकी कीमत की करें, तो ये 18 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये के आसापस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
IOCL Solar Cooking Stove: सोलर कुकिंग स्टोव की कीमत क्या है - फोटो : istock
  • हालांकि, बाद में इसकी कीमतें कम हो सकती है। दरअसल, जब इसके 2-3 लाख चूल्हे बनाए और बेचें जाएंगे, तो फिर सरकार इस पर सब्सिडी देगी। ऐसे में इसकी कीमत 10 हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक आ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें