फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: कमाना चाहते हैं ढेर सारे पैसे, तो ये हो सकती है निवेश के लिए बेस्ट जगह

Mon, 02 Jan 2023 09:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कहां निवेश करके अच्छा रिटर्न मिल सकता है? - फोटो : istock
Best Investment Tips: शायद ही कोई ऐसा हो जो अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम न करता हो यानी बचत न करता हो। लोग जो भी कमाते हैं उससे अपना आज का खर्चा तो निकालते ही हैं लेकिन अपने आने वाले कल के लिए भी लोग बचत करते हैं। बस ये बचत अलग-अलग तरीकों से होती है। जैसे- कोई पैसे बचाता है तो कोई इन पैसों को ऐसी जगह पर निवेश करता है जिससे उसे भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सके। पर इन सबके बीच अगर आप निवेश कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप कहां निवेश कर सकते हैं, ताकि आपका पैसा सुरक्षित भी रहे और आपको रिटर्न भी बेहतर मिल सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कहां निवेश करके अच्छा रिटर्न मिल सकता है? - फोटो : istock
इन जगहों पर कर सकते हैं निवेश:-

गोल्ड में निवेश
  • अगर आप बेहतर रिटर्न के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो आप सोने में निवेश कर सकते हैं। सोने के दाम बढ़ते रहते हैं, इसलिए ये आने वाले समय में लोगों को अच्छा लाभ देता है। यही नहीं, गोल्ड में निवेश करना सुरक्षित भी माना जाता है क्योंकि इसमें रिटर्न डूबने का डर न के बराबर होता है।
विज्ञापन

3 of 5
कहां निवेश करके अच्छा रिटर्न मिल सकता है? - फोटो : istock
  • आपको ये समझना होगा कि जैसे-जैसे शेयर मार्केट में गिरावट आती है, वैसे-वैसे सोने के दाम बढ़ जाते हैं। इसलिए सोना आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। इसलिए अगर आप चाहें तो सोने में निवेश कर सकते हैं, ताकि अच्छा लाभ कमा सकें।

4 of 5
कहां निवेश करके अच्छा रिटर्न मिल सकता है? - फोटो : Istock
ऐसे मिल सकता है बेहतर लाभ
  • अगर आप सोने में निवेश करके ज्यादा लाभ पाना चाहते हैं, तो आप गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड फंड में निवेश कर सकते हैं। ऐसा करके आप अपने सोने को सुरक्षित बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कहां निवेश करके अच्छा रिटर्न मिल सकता है? - फोटो : istock
  • वहीं, अगर आप ज्वेलरी भी बनवाते हैं, तो आपके सोने में कटौती नहीं होती है। यहां ये भी समझना जरूरी है कि गोल्ड ईटीएफ में निवेश करना बिल्कुल सोने खरीदने जैसा होता है। वहीं, गोल्ड फंड में निवेश करने का मतलब होता है कि माइनिंग कंपनियों में सीधा निवेश करना। ऐसे में बाजार के उतार-चढ़ाव से भी आपका सोना सुरक्षित रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें