इनवर्टर बैटरी के पास ये चीजें दिखें तो तुरंत हटाएं
- फोटो : Adobe stock
बैटरी के पास कागज और कपड़े न रखें
इनवर्टर की बैटरी के आसपास पुराने अखबार, कागज, कपड़े, गत्ते या दूसरे आसानी से आग पकड़ने वाले सामान नहीं रखने चाहिए। बैटरी और उसके कनेक्शन के आसपास गर्मी पैदा हो सकती है। ऐसे में जल्दी आग पकड़ने वाले सामान को दूर रखना ही सुरक्षित तरीका है।
बैटरी के ऊपर सामान रखने की गलती न करें
कई घरों में जगह बचाने के लिए लोग बैटरी के ऊपर डिब्बे, कपड़े या दूसरे सामान रख देते हैं। इससे बैटरी की जांच और रखरखाव में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा बैटरी के वेंट या आसपास की जगह ढकने से भी बचना चाहिए। बैटरी को ऐसी जगह रखें जहां उसके आसपास पर्याप्त जगह हो।