अब फ्रिंगरप्रिंट से कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट
- फोटो : एआई जनरेटेड
ऑटो पे में हर बार पिन डालने की जरूरत नहीं
यूपीआई ऑटो पे में मामला थोड़ा अलग है। अगर आपने किसी सर्विस के लिए पहले से यूपीआई मैंडेट को मंजूरी दे रखी है, तो तय तारीख और तय नियम के हिसाब से पेमेंट अपने आप हो सकता है। ऐसे ट्रांजैक्शन के समय हर बार नया यूपीआई पिन डालना जरूरी नहीं होता। मसलन, आपने किसी ओटीटी सब्सक्रिप्शन, ईएमआई या इंश्योरेंस प्रीमियम के लिए ऑटो पे चालू किया है। ऐसे में तय तारीख पर खाते से रकम डेबिट हो सकती है, भले ही उस समय आपने पिन न डाला हो।