फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: इस गर्मी इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में से कौन कर सकता है बिजली का बिल कम? यहां जानें

Thu, 02 Mar 2023 09:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में कौन बिजली बचा सकता है? - फोटो : Pixabay
Non Inverter vs Inverter AC: गर्मी का मौसम आते ही लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसमें सबसे ज्यादा दिक्कत होती है चिलचिलाती गर्मी और पसीने से कैसे निजात पाई जाए। ऐसे में लोग घर के अंदर पंखे और कूलर चलाते हैं। यही नहीं लोग एसी भी चलाते हैं, जो उन्हें गर्मी से बचाता है। एसी कमरे को ठंडा करके तापमान को कम कर देता है। पर एसी चलाने में सबसे ज्यादा दिक्कत जो लोगों को होती है वो है बिजली का बिल। दरअसल, एसी चलाने पर बिजली का बिल कूलर या पंखे के मुकाबले कई गुना ज्यादा आता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि आपके बिजली के बिल को कम करने में कौन सा एसी मदद कर सकता है मतलब इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी? शायद नहीं, तो इसलिए अगर आप इस गर्मी एसी खरीदने जा रहे हैं, तो पहले इन दोनों के बीच के अंतर को जरूर समझ लें। ताकि आपको बाद में कोई दिक्कत न हो। तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में कौन बिजली बचा सकता है? - फोटो : Pixabay
इन चीजों को जानकर समझ सकते हैं फर्क:-

क्षमता कैसी है?
  • सबसे पहले इन दोनों एसी की क्षमता के बारे में जानते हैं। नॉन इन्वर्टर एसी रेगुलर स्पीड की क्षमता पर चलता है। वहीं, दूसरी तरफ इन्वर्टर एसी नॉन इन्वर्टर एसी से अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें टेम्परेचर के साथ ही स्पीड और क्षमता में बदलाव देखने को मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में कौन बिजली बचा सकता है? - फोटो : Istock
कूलिंग में क्या अंतर है?
  • अब बात इनकी कूलिंग की कर लेते हैं। इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की मोटर की स्पीड को रेग्युलेट करता है, जिससे ये नॉन इन्वर्टर एसी के मुकाबले कमरे को जल्दी ठंड कर देता है। जब भी कमरा ठंडा हो जाता है, तो इन्वर्टर एसी का कंप्रेसर बंद नहीं होता बल्कि ये कम स्पीड के साथ काम करता रहता है। इससे ये कमरे के तापमान को एक जैसा बनाए रखता है। दूसरी तरफ नॉन इन्वर्टर में इसका उल्टा होता है।

4 of 5
नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में कौन बिजली बचा सकता है? - फोटो : iStock
बिजली का बिल
  • गर्मी से बचने के लिए लोग एसी तो लगा लेते हैं, लेकिन उन्हें बिजली के बढ़ते यूनिट परेशान करते रहते हैं। ऐसे में अगर इन दोनों एसी को चलाने पर बिजली के बिल की तुलना करें, तो नॉन इन्वर्टर एसी के मुकाबले इन्वर्टर एसी चलाने पर बिजली का बिल कम आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में कौन बिजली बचा सकता है? - फोटो : istock
क्या कीमत में है अंतर?
  • जब भी आप एसी खरीदें, तो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह कीमत की तुलना जरूर कर लें, जिससे आप अपने काफी पैसे बचा सकते हैं। नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में इन्वर्टर एसी की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें