फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Driving License: अंतरराष्ट्रीय डीएल के लिए करना चाहते हैं आवेदन? ये रहा पूरा प्रोसेस

Tue, 15 Mar 2022 08:10 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अंतरराष्ट्रीय डीएल के लिए आवेदन का प्रोसेस - फोटो : istock
भारत का ड्राइविंग लाइसेंस केवल भारत में ही मान्य होता है। अगर आप अन्य देशों में भी इसी के आधार पर ड्राइव करना चाहते हैं, तो ऐसा संभव नहीं है। सभी देशों में आप यहां के ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत में अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की भी सुविधा दी गई है। आम ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में तो हर कोई जानता है, और अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन बेहद कम लोग ही अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में जानते हैं। इसकी मदद से आप विदेश में भी कार या बाइक ड्राइव करने का लुत्फ उठा सकते हैं। ये अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस भारतीय सड़क परिवहन प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है, जिससे ड्राइविंग लाइसेंस धारक अन्य देशों में भी वाहन चला सकें। अगर आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की साबित हो सकती है। आज हम आपको अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अंतरराष्ट्रीय डीएल के लिए आवेदन का प्रोसेस - फोटो : Pixabay
कैसे करें आवेदन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ कार्यालय या फिर आधिकारिक वेबसाइट दोनों पर ही आवेदन किया जा सकता हैं। इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, तो आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस के फायदे और इसे बनवाने की प्रक्रिया क्या है।  
विज्ञापन

3 of 5
अंतरराष्ट्रीय डीएल के लिए आवेदन का प्रोसेस - फोटो : istock
आवेदन की प्रक्रिया
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने क्षेत्रीय आरटीओ में जाना होगा। यहां पर आपको अपने सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ फॉर्म जमा करना है। इसके साथ ही आपको आवेदन के लिए शुल्क भी जमा करना होगा।
  • वहीं अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरना है और दस्तावेजों के साथ जमा करना है।  

4 of 5
अंतरराष्ट्रीय डीएल के लिए आवेदन का प्रोसेस - फोटो : i stock
जरूरी दस्तावेज
  • अंतरराष्ट्रीय डीएल बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेजों में वर्तमान ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी, आयु प्रमाण और निवास प्रमाण पत्र की प्रति, वैध चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र, भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र और फोटो, अंतरराष्ट्रीय यात्रा के टिकट की कॉपी, पासपोर्ट और जिस देश की यात्रा कर रहे हैं, उसके वीजा की कॉपी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंतरराष्ट्रीय डीएल के लिए आवेदन का प्रोसेस - फोटो : i stock
इन देशों में कर सकते हैं ड्राइविंग
  • दरअसल, भारत का ये अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस संयुक्त राज्य अमेरिका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया समेत यूरोपीय उपमहाद्वीप के कई देशों में मान्य है। अगर आप इन देशों की यात्रा में खुद ड्राइविंग का मजा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बहुत जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें