भारतीय रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए एक नया कदम उठाया है, जिसके तहत रेलवे एक खास सर्विस शुरू कर रही है। रेलवे अब 'डोर टू डोर डिलीवरी' सर्विस शुरू करने जा रहा है। खात ये है कि इसमें डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और पोस्ट विभाग भी शामिल हैं। पोस्ट विभाग और डेडिकेटेड फ्रेट के साथ रेलवे इस नए मॉडल पर काम कर रहा है। इनकी मदद से अब रेलवे सामान की भी डिलीवरी करेगा। इसके लिए एक मोबाइल एप भी लांच किया जाएगा। इस एप पर आप डिलीवरी का ऑर्डर दे सकेंगे, जिसके बाद रेलवे आपके घर तक सामान पहुंचाएगा। इसके लिए आपको शुल्क भी चुकाना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक ये सर्विस फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की जाएगी। उसकी सफलता को देखते हुए हर जगह इस सर्विस को बढ़ाया जाएगा। रेलवे अपने इस कदम के जरिए डोर टू डोर सर्विस के क्षेत्र में प्रवेश करने जा रहा है।