फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: कहां पर स्थित है भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म? जानें यहां

Mon, 17 Feb 2025 03:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपको इस बारे में पता है कि भारत का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म कहां पर स्थित है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
Which Is The Longest Railway Platform Of India: भारतीय रेलवे देश के परिवहन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हर रोज लाखों की संख्या में यात्री इसमें सफर करते हैं। देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में भी भारतीय रेलवे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। आज के इस डिजिटल दौर में तकनीक की प्रगति के साथ-साथ रेलवे भी आधुनिक और सुविधाजनक हो रहा है।

किन्हीं और साधनों की तुलना में ट्रेनें यात्रा का काफी किफायती साधन हैं। इसी वजह से कई लोग ट्रेनों में सफर करना पसंद करते हैं। हालांकि, ट्रेन में सफर करने के लिए आपको रेलवे स्टेशन पर जाना होता है। रेलवे स्टेशन पर काफी लंबे लंबे प्लेटफॉर्म बने होते हैं ताकि यात्री सुविधाजनक ढंग से ट्रेन में चढ़ सकें। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कहां पर स्थित है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कर्नाटक राज्य के हुबली रेलवे स्टेशन में है। यह रेलवे स्टेशन दक्षिण पश्चिम जोन में आता है। इसकी कुल लंबाई 1507 मीटर यानी करीब 1.5 किलोमीटर है। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
हुबली रेलवे स्टेशन को बनाने में करीब 20.1 करोड़ रुपये की लगात आई थी। यह कर्नाटक का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। हुबली से पहले गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भारत का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म था। 

Earthquake Delhi: भूकंप आने पर अगर टूट जाए घर, तो क्या ले सकते हैं उसका इंश्योरेंस क्लेम?

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
हालांकि, अब रिकॉर्ड हुबली रेलवे स्टेशन के नाम पर है। इस प्लेटफॉर्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। इसका उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2023 में किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
कर्नाटक में स्थित इस रेलवे स्टेशन का पूरा नाम सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन कर्नाटक का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। वहीं देश का दूसरा सबसे लंबा प्लेटफॉर्म गोरखपुर में स्थित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें