Earthquake Delhi: आज सुबह-सुबह दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह के समय कई लोगों की नींद भी नहीं खुली थी कि जोर जोर से बेड और खिड़कियां हिलने लगीं। भूकंप की तीव्रता 4.0 मैग्नीट्यूड मापी गई। भूकंप का केंद्र दिल्ली के धौला कुआं में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज के पास था। इस कारण तीव्रता कम होने के बाद भी झटके काफी तेज महसूस हुए। भूकंप के झटके काफी तेज थे इस कारण कई लोग डर के मारे घर से बाहर निकल गए।
अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि अगर तेज भूकंप आने के बाद उनका घर टूट जाए, तो क्या ऐसी स्थिति में होम इंश्योरेंस कवर का क्लेम लिया जा सकता है? अगर आप भी इस विषय के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।